फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजगीर मिस्त्री हत्याकांड मामले में चार पर प्राथमिकी

Fri, 13 Feb 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के समोगर गांव में एक सप्ताह पहले रात में एक राजगीर मिस्त्री की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे सूरज की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी एसटी समेत कई गंभीर धाराओं का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। समोगर गांव निवासी राजगीर मिस्त्री महंथ गोंड़ के बेटे सूरज को गांव के ही कुछ लोग आए दिन रुपयों के लिए परेशान करते थे। एक सप्ताह पहले सूरज अपने पिता महंथ के लिए रात में तंबाकू लाने पड़ोस के एक व्यक्ति के घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने सूरज को घेर लिया और फिर रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घर से कुछ दूरी पर शोर-शराबा और बेटे की चीख सुनकर राजगीर मिस्त्री महंथ भी मौके पर पहुंच बीच-बचाव करने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें