फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टकराई बाइक, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में टकराई बाइक, दो की हालत नाजुक
विज्ञापन

लार। घने कोहरे में खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक के टकराने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। रात और घना कोहरा होने की वजह से घायल समय से अस्पताल नहीं पहुंचे, जिससे उनके शरीर से काफी खून निकल गया। खून से लथपथ देख राहगीरों ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने प्राइवेट वाहन से सीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने ट्रक खलासी को हिरासत में ले लिया। वहीं थाना क्षेत्र में दो अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन

रावतपार रघेन गांव निवासी अंजय सिंह और जय सिंह मंगलवार को लार किसी काम से गए थे। काम निपटा कर अपने गांव जा रहे थे। वह भाटपाररानी-लार मार्ग पर रामनगर गांव के समीप पहुंचे थे। इसी बीच डीघा के सामने घने कोहरे के कारण खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। वह काफी देर तक सड़क पर कराहते रहे। इसी बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से घायलों को सीएचसी लार भिजवाया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक खलासी को हिरासत में ले लिया। उधर लार नगर की मंजू छत की सीढ़ी से गिर कर घायल हो गईं, परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जबकि पिंडी निवासी खैरुन निशा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज सीएचसी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें