फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर दंपती से 20 हजार रुपये लूटे

Sun, 11 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर कोंहवलिया मोड़ के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपती से मारपीट कर 20 हजार रुपये व कुछ डाक्यूमेंट लूट लिए। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर देर शाम सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर डॉक्टर दंपती से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के रामकोला कस्बा निवासी डॉ. अरविंद शर्मा व उनकी पत्नी मीरा शर्मा अपने कस्बा में ही अपना नर्सिंग होम चलाते हैं। किन्हीं कारणों से प्रशासन ने कुछ माह पहले उनके नर्सिंग होम को सील कर दिया था। इस सिलसिले में वे लोग शनिवार को अपनी कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे।
अभी वह थाना क्षेत्र के कोंहवलिया मोड़ के समीप पहुंचे थे कि बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके गाड़ी को रोक दिया और उनकी पत्नी से हाथापाई कर जबरदस्ती उनका पर्स छीन लिया। डॉक्टर दंपती के मुताबिक पर्स में अस्पताल से संबंधित कुछ डॉक्यूमेंट व 20 हजार रुपये नकद थे। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें