देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहा पर सोमवार की शाम को बाइक और ई-रिक्शा मेंं भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहयोग से उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार, रामपुर गौनरिया चौराहा पर सोमवार की शाम को बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। बाइक और ई-रिक्शा दोनों पलट गए। रिक्शा में बैठी दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों क्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।