रामपुर बुजुर्ग। मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट से सोमवार की सुबह एक यात्री वाहन में सवार पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार कर बिहार के आबकारी विभाग ने 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। जबकि इसी मार्ग पर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को तस्करी की भनक तक नहीं लग पाई।, जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान शक होने पर सवारी गाड़ी में झोला और बैग जांच करने के दौरान 60 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पांच महिलाओं को बिहार पुलिस ने पकड़ा। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सुनीता देवी पत्नी ब्यास पासी ग्राम विशुनपुरा, थाना मैरवा जिला सिवान, सविता देवी पत्नी सुनील महतो ग्राम और थाना बियान बाजार जिला समस्तीपुर, रूपम देवी पत्नी अनिल कुमार, प्रियंका देवी पत्नी अंकित कुमार, बेबी देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार, आरती कुमारी पत्नी तरुण कुमार ग्राम और थाना बियान जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। संवाद