फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भोले की स्तुति सुन झूमे कांवड़िये

Fri, 11 Jul 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर मे भजन संध्या कीशुरुआत कराकर सम्बोधित करते राजेश सिंह दयाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सावन के पहले दिन शुक्रवार को मेला मैदान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कांवड़िये पूरी रात शिव के भक्ति गीतों पर झूमते रहे। आधी रात के बाद नदी से जल भरकर शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए रवाना हो गए। आयोजक जगत जायसवाल ने अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
भागलपुर कस्बे के सरयू तट पर काली चरण बाबा घाट के मेला मैदान में हर साल सावन मास के पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल ने किया।
विज्ञापन

शिव के भक्ति गीत की शुरुआत बिहार से आए भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने गणेश वंदना से की। इसके बाद हे भोलेनाथ ये अनाथ के सहारा दे दीं, चरन में गुजारा दे दी, वरदान प्यारा दे दी... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इसी क्रम में नागेंद्र उजाला, पुनिता प्रिया, स्वपना साक्षी, पंकज भगत, अवनीश प्रेमी यादव, सुनील यादव, रानी तिवारी आदि कलाकारों के भक्ती गीतो कांवड़िये खूब झूमे। कांवडिये आधी रात के बाद सरयू नदी में जल भरकर सुबह सोहगरा धाम और मझौली राज के शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए रवाना हो गए। भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान बृजभूषण यादव, प्रमोद परदेशी, सूरज सिंह, बबलू चौरसिया, शिव शंकर जायसवाल, मणि यादव, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें