सलेमपुर को हरा भटनी ने जीता खिताब
भाटपाररानी। क्षेत्र के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता के मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को सलेमपुर व भटनी की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मैच में भटनी ने खिताब अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप और मैन ऑफ द सीरीज लखन को चुना गया।
टॉस जीतकर भटनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। जवाब में सलेमपुर की टीम 153 रनों पर ही सिमट गई। समापन समारोह में विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व अन्य पुरस्कार प्रदान किया। प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान आयोजक मंडल के सदस्य मंजूर आलम, अनुराग सिंह गुड्डू, सिराजुद्दीन मंसूरी, मिंटू सिंह, लालजी सिंह, श्यामबिहारी सिंह, प्रेम सागर कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, हरिश्चंद्र सिंह, अजय पांडेय, सुशील सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, मदन कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, पं. मधुसूदन द्विवेदी, करन खरवार, शाजिद अली, प्रियांशू पांडेय, बिट्टू यादव, सूरज यादव, अभिषेक, गुड्डू यादव, गुलशन खरवार, नीतीश पांडेय, संदेश पासवान, असलम अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, रंजीत यादव, ईद मुहम्मद, शुभम तिवारी, महेंद्र कुशवाहा, अभिषेक यादव, अमित यादव, राजवीर साह, आदिल, हेमनाथ, बबलू आदि मौजूद रहे।
स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन
13 व 14 फरवरी को गोरखपुर के मानीराम में होगी 47वीं प्रदेश चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 47 वीं प्रादेशिक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 13 व 14 फरवरी को गोरखपुर के मानीराम के मारवाड़ी कोठी स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में होगा। इसके लिए जनपदीय टीम का चयन आठ फरवरी को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
शनिवार को जिला कबड्डी संघ के सचिव महातम सिंह ने बताया कि संघ के अध्यक्ष मैनुद्दीन खां की उपस्थिति में जनपद की टीम का चयन आठ फरवरी को स्थानीय स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगा। चयनित खिलाड़ियों को 47 वीं प्रादेशिक चैंपियनशिप गोरखपुर में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिले के समस्त कबड्डी के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं और इसके संबंध में मोबाइल नंबर 9198743390 पर संपर्क कर सकते हैं। उधर, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के कन्वीनर एवं प्रशिक्षक विनोद यादव ने बताया कि 19, 20 व 21 फरवरी को मेरठ में 45 वीं सीनियर पुरुष कबड्डी सुपरलीग का आयोजन हो रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में चार जोन ए, बी, सी, डी बनाया गया है। गोरखपुर में सी जोन की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। प्रत्येक जोन से एक-एक टीम का चयन इस सुपरलीग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
अगले दौर में पहुंची इमामबाड़ा की टीम
पिपरा मदन गोपाल में क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन इमामबाड़ा ने पकड़ी वीरभद्र को 31 रन से हरा दिया। मैन आफ दी मैच सुकुरुजमा रहे।
देसही देवरिया के पिपरा मदन गोपाल चौराहे पर क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को इमामबाड़ा और पकड़ी वीरभद्र के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इमामबाड़ा की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। सुकुरुजमा ने पारी को संभालते हुए शानदार 53 रन बनाए। इमामबाड़ा की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में एक विकेट खोकर 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकड़ी वीरभद्र टीम की शुरुआत भी ठीक नहीं रही। एक छोर से विकेटों का गिरना लगातार जारी रहा। शिवम ने संभलकर खेलना शुरू किया। उनके शानदार 33 रन और आशिफ ने 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया। मगर निर्धारित ओवर में टीम केवल 57 रन ही बना पाई। इस दौरान शशिकांत मिश्र, रमेश सिंह, अभय, सनवर, राजू यादव, उपेंद्र कुशवाहा, रंजीत विश्वकर्मा, अरविंद, अनवारुल आदि मौजूद रहे।
खोराबार को हराकर रुद्रपुर ने ट्रॉफी जीती
फोटो समाचार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गोरखपुर जिले के बांसगांव में राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में रुद्रपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर की टीम ने खोराबार को हरा कर ट्राफी जीत ली। रुद्रपुर के विजयी होने पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
बांसगांव के बेदौली में नवयुग इंटर कॉलेज के मैदान में कृष्णदेव सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रुद्रपुर ने खोराबार की टीम को एक गोल से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया । प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले रुद्रपुर के हीरा लाल निषाद को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। प्रयागराज के एडीशनल ड्रग कमिश्नर उदयभान सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। टीम को सज्जाक अली, प्रदीप यादव, मनमथ मणि, प्रेम तिवारी, ब्रजेश वर्मा, राणा प्रताप सिंह, रमेश पासवान आदि ने बधाई दी।
महदेवा ने पुरैनी को 32 रन से हराया
भटनी। ब्लॉक के बभनौली कला गांव के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को महदेवा और पुरैनी के बीच खेला गया। तीसरा क्वाटर फाइनल मैच में महदेवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 14 ओवर में उसने विपक्षी टीम पुरैनी को 180 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी पुरैनी की टीम ने निर्धारित 14 ओवर खेलकर सात विकेट खोने के बाद महज 148 रन ही बना सकी। जिसमें महदेवा की टीम ने पुरैनी को 32 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश क़िया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले महदेवा टीम के लखन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दोन ने सलेमपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
भाटपाररानी। क्षेत्र के ग्राम भोपतपुरा में चल रहे भोपतपूरा प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को दोन और सलेमपुर की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मैच में दोन की टीम ने सलेमपुर की टीम को छह रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दोन की टीम ने 216 रन बनाए। जवाब में उतरी सलेमपुर की टीम मात्र 210 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच का खिताब सलेमपुर के दिलशान को दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिला सचिव सुनील यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।इस दौरान आयोजक मंडल के सदस्य विनीत कुमार मिश्र, अंकित, छोटू , पंकज कुशवाहा, अमन कुशवाहा, नीरज मिश्रा, नन्हे मिश्रा, विनोद यादव ,पप्पू तिवारी ,रामभरोसा कुशवाहा, बृजलाल कुशवाहा, उपेंद्र यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।