फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10.92 करोड़ की लागत से भटनी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

Tue, 09 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
अमृत भारत योजना से भटनी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प।संवाद
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के चयनित होने पर लोगों में खुशी
विज्ञापन

भटनी। रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत मॉडल स्टेशन के रूप में सजाने के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। 10.92 करोड़ से रेलवे स्टेशन को नया रूप दे दिया जाएगा। इस नए कार्य से यात्रियों को सुविधा होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के तहत चयनित किया गया है। स्टेशन को चमकाने के लिए तकरीबन 10.92 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
कार्ययोजना में 40 करोड़ की लागत से सर्कुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग, पानी निकासी और पाथवे निर्माण, 70 लाख रुपये से आगमन-प्रस्थान भवन, पार्किंग, शौचालय निर्माण, 10 लाख रुपये से पोर्च, 2.96 करोड़ से प्लेटफार्म का उच्चीकरण, सड़क, 26 लाख रुपये से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। वही 1.50 करोड़ से रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, 89 लाख रुपये ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लार्क, टिकट खिड़की, पंखे आदि पर खर्च किए जाने हैं। रेल मंत्रालय ने अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में चयनित कर लिया और नई कार्ययोजना मांग ली। अब इस कार्ययोजना को मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट में
-बोले नागरिक-
इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि भटनी रेलवे स्टेशन विकसित होगा तो निश्चित तौर पर यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। नई योजना में विभिन्न सुविधाएं मिलने जा रही हैं। यह यात्रियों के लिए बेहद जरूरी था। रेलवे स्टेशन के विकास को पंख लगने वाले हैं। यह सुखद सूचना है। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। जहां स्टेशन की खूबसूरती को चार चांद लगेगा, वहीं यात्री संसाधनों का लाभ पाएंगे। पेयजल की व्यवस्था आदि को और चाक-चौबंद किया जाएगा। इसके अलावा उपरीगामी सेतु के निर्माण से लोगों को पटरी पार कर जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें