फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी ओवरब्रिज निर्माण में आई तेजी, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 06 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुप्रतीक्षित भटनी ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। नगर पंचायत क्षेत्र के 115 नंबर रेलवे फाटक पर 38 करोड़ रुपये की लागत से यह ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और लोगों को घंटों के जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के लिए नवंबर 2026 लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, निर्माण के दौरान धूल का गुब्बार जहां लोगों को बीमार बना रहा है, वही बारिश होने पर लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जिम्मेदार ओवरब्रिज निर्माण होने तक दोनों साइड में अस्थायी सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को सेतु निगम के अवर अभियंता ने इसका सीमांकन किया। भटनी नगर के 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग से होकर स्थानीय व बिहार के लोग देवरिया, सलेमपुर आदि जगहों पर जाते हैं। यहां गोरखपुर-सिवान रेलखंड के अलावा वाराणसी रूट की रेल लाइन होने से अधिकतर क्राॅसिंग बंद ही रहता है। इसके चलते क्राॅसिंग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। क्राॅसिंग बंद होने से लोग अपने गंतव्य समय से नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं सीएचसी से रेफर मरीज भी क्राॅसिंग पर घंटों फंस जाते हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए सांसद और विधायक के प्रयास से यहां 38 करोड़ 13 लाख की लागत से ओवरब्रिज निर्माण की मंजूर मिली।
सेतु निगम के एई विवेक कुमार नायक ने बताया कि बरसात होने पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए किनारे पानी लगने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें