फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दिल्ली आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार देवरिया को सौंपा।
ज्ञापन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नाम हटाने की प्रक्रिया और मिली शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में जोड़े जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाए गए नामों का सत्यापित विवरण और आधार सार्वजनिक किया जाए तथा प्रभावित लोगों को सुनवाई, आपत्ति और अपील का अवसर मिले।
ज्ञापन में किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मताधिकार की सुरक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग भी शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें