फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भलुअनी की टीम ने परसियां ओझा को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
बरहज के भलुअनी स्थित धनौती में आयोजित डेनाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजैंसी
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के धनौती में स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से डे-नाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बृहस्पतिवार की रात खेले गए फाइनल मैच में भलुअनी की टीम ने परसियां ओझा की टीम को सात विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर परसियां ओझा के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 45 रन बनाए। जवाबी पारी में भलुअनी की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच विक्की और मैन ऑफ द सीरीज मुकेश को घोषित किया गया। विजेता-उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्त और मुकेश कुमार यादव ने ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और निरंतर प्रयास करने करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर रवि यादव, मुकेश, सुशांत, सुमंत यादव, वाईके तिवारी, आलोक पांडेय, विजय उपाध्याय, चंदन प्रधान, बबलू यादव आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें