फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Mon, 12 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी-पकड़ी-रुद्रपुर मार्ग की सूरत जल्द बदलेगी। शासन ने सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। मार्च से पहले सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से भलुअनी-पकड़ी-रूद्रपुर करीब 17.3 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को स्टीमेट भेजा गया था। जिस पर 10 दिन पूर्व शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। विभाग के अनुसार, सड़क टूटने से होने वाली समस्याओं को लेकर 4277.97 लाख अनुमानित लागत का स्टीमेट भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दिया गया है।
लोगों का कहना है कि पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। जो पूरी तरह से टूट गई है। लोगों ने बताया कि यह दो ब्लॉक और तहसील को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इसके बनने से इससे जुड़े गांवों के अलावा अन्य राहगीरों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ग्रामीण अभियंत्रण अंकित वर्मा ने बताया कि मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दिया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें