बनकटा। जंजीरहा गांव निवासी पुष्पेंद्र की बाइक 27 अगस्त को मोलनापुर में चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी अब दर्ज हुई है। पुष्पेन्द्र कुमार सिंह की मोलनापुर में दुकान है। 27 अगस्त को दुकान के सामने से बाइक चोरी हो गई। पुष्पेंद्र ने मामले की शिकायत थाने पर की लेकिन उनका मामला दर्ज नहीं किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद बनकटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। संवादठ