सोनाड़ी मोड़ के पास से कहीं भागने की फिराक में था आरोपी
भलुअनी/सोनाड़ी। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक अपहृत लड़की को बरामद किया। वहीं अपहरण के आरोपी युवक को सोनाड़ी मोड़ से हिरासत में लेकर थाने लाई। जिसका चालान कर दिया।
मुखबिर ने पुलिस को फोन पर सोनाड़ी मोड़ पर संदिग्ध के होने की सूचना दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर लिया। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोप है कि बीते एक फरवरी को आरोपी एक लड़की को बहलाफुसला कर भगा ले गया था। लड़की के मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर उसे तलाश कर रही थी। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में थाना क्षेत्र के ही सचिन यादव का चालान किया गया है। जबकि लड़की बरामद कर ली गई है।