फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भगवान भरोसे चल रहा भागलपुर पीएचसी

Thu, 13 Nov 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर भगवान भरोसे चल रहा है। यहां न तो जरूरी दवाएं हैं और न ही पर्याप्त चिकित्सक हैं। दो चिकित्सकों के भरोसे 50 गांवों के लोगों के उपचार का जिम्मा है।
विज्ञापन

भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी एसके सिंह और चिकित्सक अविनाश मौर्य समेत दो चिकित्सकों की ही तैनाती है। आपातकालीन ड्यूटी के लिए न्यू पीएचसी से डाॅक्टर की ड्यूटी लगती है। एक फार्मासिस्ट मनोज अग्रहरी की ड्यूटी पीएचसी पर है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वहीं, ड्रेसर का कार्य करने के लिए किसी की तैनाती नहीं है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे मशीन लंबे समय से खराब है। मरीज बाहर से एक्स-रे कराने को मजबूत हैं। खून की जांच में हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, टीएलसी, टायफाइड, डेंगू, मलेरिया, शुगर, कालाजार, बलगम, यूरीन, एचआईवी, हेपेटाइटिस, बीसी, फायलेरिया जांच की सुविधा उपलब्ध है। कुछ जांच के लिए सेम्पल लार या सलेमपुर भेजा जाता है।
विज्ञापन

आंख के डॉ. संजय गुप्ता दो दिन बैठते हैं। इनको तीन ब्लाॅक दो दिन बनकटा, दो दिन लार रोड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रसुति विभाग में चार स्टाफ नर्स हैं। डिलेवरी का सभी समान उपलब्ध है, पर सीजेरियन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें