फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से खाद लेेने जा रहा किसान घायल, गंभीर

Thu, 13 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। नगर-क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में किसान और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पलियां निवासिनी और छात्रा संगीता पुत्री योगेश स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। लोगों के अनुसार वह पलियां मोड़ के पास पहुंची थी। इसी बीच तेज और अनियंत्रित रफ्तार से आ रही टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गये। जहां से उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज, गोरखपुर और पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
दूसरी ओर बड़हलगंज के बगहा निवासी नवनाथ साहनी 50 वर्ष पुत्र राजदेव ट्रैक्टर-ट्राॅली से खाद लेने मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन जा रहे थे। इसी बीच कपरवार के ईदगाह के निकट रुद्रपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में चली गई। इसमें नवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें