बरहज। नगर के पटेल नगर स्थित अशरफी मिशन में जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर दीनी तालीम के सवाल-जवाब और नातिया कलाम मुकाबला आयोजित किया गया। इसमें मौलानाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया।
नबी की शान में लोगों ने नात पेश की। मोहम्मद अयान, असलम कुरैशी, जीनत खातून, तरन्नुम, रेहान, उज्मा, ईशरा खातून, तौसीन, फातिमा, अलीशा आदि ने नबी की खिदमत में शानदार नात पेश करते हुए स्थान प्राप्त किया। इन्हें मौलानाओं की ओर से पुरस्कृत किया गया। सदर मौलाना नुरुल इस्लाम ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब मानवता के लिए नबी बनाकर भेजे गए थे। जिनकी शिक्षा और नसीहत को अमल में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा इंसानियत के भलाई में काम आती है। मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, गुलाम रसूल, असगर अली, मोहम्मद अख्तर आदि मौजूद रहे।