फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान को मिले-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कृषि, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं कृषि से जुड़े संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभाग सीधे किसानों की आजीविका और आय से जुड़े हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में भूमि संरक्षण विभाग को तालाबों के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा देने, आकांक्षात्मक विकास खंडों के लिए परियोजनाएं तैयार करने और प्रत्येक विकास खंड में एक चेक डैम निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ अधिकाधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत पात्र मछुआरों को नाव एवं अनुमन्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर आईडी एवं फैमिली आईडी का कार्य राजस्व, विकास और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचे। बैठक में उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें