फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची युवती ने चाकू मार कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंची युवती ने चाकू मार कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के समोगर बौलिया गांव का है मामला
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज की रहने वाली थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना के समोगर बौलिया गांव में प्रेमी के घर आई एक युवती ने प्रेमी के शादी से मना करने के बाद उसके आरओ प्लांट पर अपने पेट में चाकू मार लिया। गंभीर हालत में उसे प्रेमी सीएचसी कसया ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रेमी शव लेकर युवती के गांव पहुंचा। तब मामले की जानकारी परिवारवालों को हुई।
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदरहा गांव निवासी एक युवती का प्रेम संबंध रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के समोगर बौलिया के डीह टोला गांव निवासी विवेक सिंह नामक युवक से था। बुधवार की दोपहर वह प्रेमी विवेक सिंह के घर डीह टोला पहुंची और शादी के लिए जिद करने लगी। इस पर दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती ने अपने पास रखे चाकू से पेट में वार कर लिया। प्रेमी के परिवार ने उसे किसी तरह रोका। विवेक ही उसे लेकर सीएचसी कसया गया। वहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विवेक सिंह उसे लेकर उसके गांव कप्तानगंज के मदरहा पहुंच गया। हेतिमपुर पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर स्थित गांव में हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं थी। कप्तानगंज पुलिस की सूचना के बाद शाम सात बजे के बाद प्रभारी एसओ रामपुर कारखाना घनश्याम सिंह और हेतिमपुर चौकी इंचार्ज राममोहन सिंह पहुंचे। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि कुशीनगर के कप्तानगंज की युवती और समोगर बौलिया गांव के रहने वाले युवक के बीच प्रेम संबंध था। वह अपने प्रेमी के घर आकर शादी के लिए अंतिम निर्णय प्रेमी का जानना चाहती थी। युवक के इन्कार करने करने पर उसने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। युवक को कप्तानगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले विवेक ने खाया था जहर
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के समोगर बौलिया के डीह टोला गांव निवासी विवेक सिंह की बहन की शादी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदरहा गांव में हुई है। विवेक का अपनी बहन की ननद से प्रेम हो गया। दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए थे। लेकिन परिवार वालों के विरोध के बाद विवेक ने दो माह पहले जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उधर, युवती विवेक से ही शादी करने की जिद कर रही थी। बुधवार को प्रेमी विवेक के घर पहुंच गई। जहां से विवेक अपने आरओ प्लांट पर चला गया। युवती वहां पहुंच गई, उसने पूछा कि वह शादी करेगा कि नहीं! विवेक ने परिवार वालों का हवाला देते हुए असमर्थता जताई तो वह आगबबूला हो गई। उसने आवेश में आकर चाकू तीन बार अपने पेट में मारकर को घायल कर लिया। एसओ रामपुर कारखाना घनश्याम सिंह का कहना है कि दोनों में काफी समय से प्रेम था। युवती ने अपने को चाकू मार लिया इसकी किसी ने जानकारी नहीं दी। कप्तानगंज पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद जानकारी दी है। केस दर्ज कर युवक से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि विवेक ने दो माह पहले जहर खाया था। इसकी चर्चा परिवारवाले कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें