देवरिया। जून माह में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी जिले में भी शुरू हो गई है। माध्यमिक विभाग की ओर से इसके लिए कुल 23 केंद्रों की सूची भेजी गई है।
उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी को शुरू हुई थी और 30 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गई।
परीक्षा एक जून को होने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र 25 मई को जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से मांगी गई केंद्रों की सूची के संबंध में माध्यमिक विभाग की ओर से 23 विद्यालयों की सूची भेजी गई है। संवाद