सलेमपुर नगर पंचायत में सोमवार सुबह सड़क किनारे टहल रही एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। दुग्ध वाहन पलट गया और उसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सोमवार की सुबह सलेमपुर मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दुग्ध वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे टहल रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया।