फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, सात घायल

Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डहरौली गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मारपीट में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव के सूर्य उदय और नरसिंह यादव के परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। आबादी के बीच हुई मारपीट से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। घटना में एक पक्ष के सूर्य उदय यादव, प्रभात यादव, चंद्र योद्धा यादव और दूसरे पक्ष के सुरेश यादव, विजय, आदित्य और नरसिंह यादव घायल हो गए। घायलों में चंद्र योद्धा यादव को गंभीर चोट आई। दोनों पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें