रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर जानवर की झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के परिवार वालों की पिटाई भी की। घटना 14 अगस्त की है।
गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी 12वीं की छात्रा है। गांव का एक युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है। वह जबरन कई बार बाइक पर बैठाने का प्रयास कर चुका है। छात्रा ने यह बात घर वालों को बताई तो मां आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंच गई। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर युवक ने उसके जानवरों की झोपड़ी में आग लगा दी। सीओ रुद्रपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि माहीगंज गांव निवासी पवन निषाद, गोरख निषाद, राम अवतार और राजू पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद