फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्र की पिटाई कर मोबाइल फोन तोड़ा, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर 19 वर्षीय छात्र की बगल के गांव के कुछ युवकों ने जमकर पिटाई करते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही हमलावर इधर-उधर भाग निकले। पीड़ित ने फिर थाने पहुंच पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसपर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज की है। मईल थाना क्षेत्र के कसली गांव निवासी प्रिंस यादव और खुखुंदू क्षेत्र के परसिया भगौती गांव के रहने वाले कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
आरोप है कि इसके बाद क्षेत्र के तीन युवकों ने मिलकर प्रिंस को मगहरा चौराहे पर घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जब वह मोबाइल फोन पाकेट से निकाल कर पुलिस को फोन करने जा रहा था तो हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ डाला।
विज्ञापन

लोगों ने बीच-बचाव कर चोटिल को अस्पताल भेजवाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के परसिया भगौती गांव निवासी रामनरायण यादव, नितिश यादव और अंकुश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें