देवरिया। तापमान में वृद्धि और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने जनपदवासियों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लू से शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और पशुओं की देखभाल इस मौसम में अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि दिन के सबसे गर्म समय सुबह 11 से शाम चार बजे तक है। यदि आवश्यक हो तो सिर को टोपी, गमछा या रूमाल से ढककर, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए नियमित अंतराल पर पानी, नींबू पानी, छाछ, आम पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। अधिक गर्मी होने पर ठंडी, छायादार, हवादार और स्वच्छ जगह पर ठहरना चाहिए। संवाद