फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीडीओ ने दो सचिवों का वेतन रोका

Mon, 10 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार ब्लाॅक के अंतर्गत तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों के उपस्थिति की जांच ब्लाॅक प्रमुख अनुभा सिंह ने की। जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रीति सिंह अपने गांव सहिया गढ़ और ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव राम नगर व ठाकुर गौरी में अनुपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन

बीडीओ ने दोनों सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश बीडीओ को दिया है। बीडीओ रमेश मिश्र ने पूर्व में यह आदेश जारी किया था कि सभी सचिव अपने रोस्टर के अनुसार गांव में 10 से दो बजे तैनात रहेंगे। उसके बाद ही ब्लाॅक कार्यालय पर पहुंचे। ब्लाॅक प्रमुख अनुभा सिंह व उनके प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ब्लाॅक के सभी गांवों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी की जांच की।
खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र ने प्रमुख के जांच के क्रम में गांव में अनुपस्थित पाए गए सचिव प्रीति सिंह का एक दिन का वेतन व विनय कुमार श्रीवास्तव का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों सचिवों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने सहायक विकास अधिकारी को पत्र भेजा है कि सचिव प्रीति सिंह का एक दिन का व विनय श्रीवास्तव का दो दिन का वेतन काट कर बिल प्रस्तुत करें। बीडीओ की इस कार्रवाई से सभी सचिवों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि आए दिन गांव से शिकायत मिलती थी कि सचिव गांव में नहीं आ रहे है और जन्म, मृत्यु आदि कागज बनवाने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें