देवरिया में ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके चलते ब्लॉक मुख्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा। कई जगहों पर अव्यवस्था रही।
सदर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पूनम देवी को जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि विकास कार्यों को तरजीह दी जाएगी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, बेचूलाल चौधरी, अमित कुमार, समीउल्लाह अंसारी, राजेश यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
देसही देवरिया में ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव को सदर तहसीलदार प्रमोद कुमार ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में कसर नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान राशिद खान, श्री यादव, जवाहर प्रजापति, जयप्रकाश राव, तारिक, इश्तियाक, मतीउल्लाह आदि मौजूद रहे।
योजनाओं का लाभ दिलाएं : शाकिर ःबैतालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख शैल देवी को जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि शाकिर अली ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में सफल होंगी। इस दौरान पूर्व एमएलसी रामनगीना यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप यादव, बांकेलाल यादव, मुकुल सिंह, सुभावती देवी, सच्चिदानंद, दयाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, कंचनपुर प्रतिनिधि के अनुसार तरकुलवा में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी को समाज कल्याण अधिकारी एएन द्विवेदी ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने बीडीसी सदस्यों के प्रस्ताव को अहमियत देने की बात कही।
इसके साथ ही बिना भेद-भाव के विकास कार्य कराया जाए। इस दौरान बीडीओ रामअधार राम, सुभाष पाठक, गोरख मिश्र, ओमप्रकाश यादव, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर में 86 बीडीसी सदस्यों ने शपथ लीःसलेमपुर में एएसडीएम राजेश कुमार तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ अनिल सिंह ने 86 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
बारह क्षेत्र पंचायत सदस्य कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। लार में ब्लॉक प्रमुख आरती देवी को मनरेगा उपायुक्त सत्यराम यादव और बीडीओ तारा देवी ने शपथ दिलाई। भटनी के ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी को बीडीओ निशांत राय ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर अंशू मिश्र, टन्नू समेत कई लोग मौजूद रहे। भागलपुर की ब्लॉक प्रमुख सावित्री सिंह को मनरेगा के डिप्टी डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार मिश्र ने शपथ दिलाई।
इस दौरान लार और सलेमपुर में विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, सुरेश यादव, भीम सिंह, सूरज यादव, श्यामदेव यादव, सूबेदार सिंह, अमित कुमार सिंह बबलू, राघव शरण तिवारी, बलबीर सिंह दादा, उमेश यादव, रमेश सिंह, राजीत यादव, डॉ. शैलेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।