फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाने में सीज वाहन की बैटरी चोरी

Sun, 23 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाने में सीज कर रखी गई पिकअप से बैटरी चोरी हो गई। इसकी जानकारी वाहन स्वामी को कोर्ट से पिकअप रिलीज कराने जाने के बाद शनिवार को हुई। इसकी शिकायत वाहन स्वामी ने एसपी संजीव सुमन से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिवान जिले के आन्दर थाना क्षेत्र के तियान गांव निवासी मो. सुहैल पुत्र खुर्शीद आलम ने एसपी संजीव सुमन को पत्र देकर कहा कि 12 अक्टूबर को मार्ग दुर्घटना के आरोप में लार पुलिस ने उसकी पिकअप को सीज कर थाने लेकर चली आई। 19 नवंबर को न्यायालय ने गाड़ी रिलीज करने का आदेश दिया।
वाहन को रिलीज ऑर्डर और गाड़ी का कागज लेकर जब मैं थाने पहुंचा और सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गाड़ी की चाभी मांगा तो थाने के लोग चाभी देने से आनाकानी करने लगे और कहे कि तुम अपना दूसरी चाभी घर से मंगा लो।
विज्ञापन

मैं घर से दूसरी चाभी मंगाकर गाड़ी चालू करने लगा तो गाड़ी चालू नहीं हुई। नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी से बैटरी गायब थी। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है पता करता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें