फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज-सोनूघाट मार्ग पर हुआ बदहाल, सांसत में राहगीर

Wed, 13 May 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामजानकी मार्ग से जनपद मुख्यालय को जोड़ती है सड़क, फोरलेन बनाने की है योजना
विज्ञापन

बरहज। नगर के लवरछी बाईपास स्थित रामजानकी मार्ग से सोनूघाट-देवरिया को जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। मजबूरी में राहगीर सड़क पर बने अनगिनत गड्ढों से होकर गुजरते हैं। बरहज-सोनूघाट मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना है। इसके लिए शासन ने मंजूरी भी दे दी है, लेकिन सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में नाराजगी है।
बरहज-सोनूघाट मार्ग भलुअनी के रास्ते जनपद मुख्यालय को जोड़ता है। इसे 10 मीटर चौड़ी करने की स्वीकृति मिली थी लेकिन बाद में शासन से फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी गई। इस सड़क पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। लोगों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े अनगिनत गड्ढे हो हैं। सड़क पर आवागमन करते समय लोगों को हिचकोले खाना मजबूरी हो बन गया है।
विज्ञापन

मोहांव काली मंदिर, बड़का गांव चौराहा, जरार रमन, भलुअनी से गड़ेर और सोनूघाट तक गड्ढे बन गए हैं। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्व में कई बार गड्ढा मुक्त किया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि फोरलेन की मंजूरी मिलने पर काफी खुशी हुई थी। लेकिन कार्य शुरू न होने से निराशा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। कार्य में हो रही देरी को लेकर विभाग से संपर्क किया जाएगा।


फोरलेन बनाने के लिए 3500 पौधाें होना है कटान
बरहज। सोनूघाट-बरहज मार्ग को फोरलेन बनाये जाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दिया है। धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण सड़क चौड़ीकरण कार्य ठप है। निर्माण कार्य शुरू होने में दोनों पटरियों के करीब 3500 पौधों को काटा जाना है। लोगों के अनुसार, करीब 172 करोड़ की लागत से बरहज-सोनूघाट मार्ग फोरलेन बनाया जाना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें