फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्र्वाटर फाइनल मैच में बरहज ने दो गोल से गोरखपुर को किया पराजित

Mon, 12 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के सतरांव स्थित खेल मैदान में जनपद स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। रविवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बरहज ने दो गोल से गोरखपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अजय चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए एक-दूसरे पर दबाव बनाते रहे लेकिन किसी को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। दूसरे हाफ में दोनों टीमें और भी अक्रामक हो गईं।
13वें मिनट में बरहज के आदित्य और 25वें मिनट में मनीष ने एक-एक गोल दाग टीम को विजय दिलाया। निर्णायक रिंकू, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, अरूण सिंह, जबकि आंखों देखी गोरखनाथ, मिंटू ने सुनाया। मौके पर अभिषेक मिश्र, पलपल, सूर्यप्रकाश, संदीप, भोलू, रणविजय, डबलू यादव, मुलायम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें