सलेमपुर। नगर के बापू इंटर कॉलेज में सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर के तत्वावधान में स्व. अश्विन चौरसिया मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच बुधवार को बरहज और गुठनी के बीच खेला गया।
इसमें बरहज ने गुठनी को 131 रनों से हराकर मैच को जीत लिया। मैच का उद्घाटन बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर के प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरहज की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसमें उदय ने 101 रन, आयुष ने 22 रन व हसन ने 14 रनों का योगदान दिया। गुठनी की तरफ से अंकुश ने 3 विकेट लिए। 230 रनों का पीछा करते हुए गुठनी की पूरी टीम 15वें ओवर में 98 रन बनाकर आउट हो गई।
टीम की तरफ से बिट्टू ने 36 और आर्यन ने 14 रन बनाए। बरहज की तरफ से हसन ने 4 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच बरहज के उदय रहे। शुक्रवार को सलेमपुर और गोला का मैच 10.30 सुबह होगा।
मैच के दौरान कोच शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी चरण, ज्ञान चंद, राकेश सिंह, राजा भईया राकेश यादव, आदित्य, दुर्गेश सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।