फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता को बनाया हिस्ट्रीशीटर

Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में पिता-पुत्र के बीच चल रहे संपत्ति के विवाद के मामले में पुलिस ने पिता पर हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की है। इस मामले में पीड़ित पिता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थानेदार से रिपोर्ट तलब की है। नारायनपुर गांव निवासी सरफराज अहमद पुत्र हसनैन खान ने डीएम को पत्र देकर बताया है कि प्रॉपर्टी को लेकर उनका अपने बेटे और बहू से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर बेटे ने उन पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जबकि घटना का जो समय दिखाया गया है, उस दौरान वे मुंबई में थे। पीड़ित पिता ने कहा है कि इसी पारिवारिक विवाद को लेकर तरकुलवा पुलिस ने उनको हिस्ट्रीशीटर बना दिया है। पीड़ित ने डीएम दिव्या मित्तल से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पक्षपात का आरोप निराधार है। थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें