फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कबड्डी मे बर्दगोनिया की बेटियों ने मारी बाजी

Tue, 18 Nov 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सांसद विधायक खेल स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत करते सांसद और विधायक फोटो संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के सतासी इंटरमीडिएट काॅलेज के मैदान पर आयोजित सांसद विधायक खेल स्पर्धा में सोमवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बर्दगोनिया की लड़कियों की टीम चैंपियन रही। इस स्पर्धा का आयोजन युवा कल्याण विभाग की ओर से किया गया है। स्पर्धा का शुभारंभ बांसगांव के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान एवं विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में सूरज और ज्योति ब्लॉक चैंपियन बने। दौड़ की विभिन्न स्पर्धा में ज्योति राजभर ने बालिका सीनियर वर्ग 100 मी और 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान अर्जित की। वही सूरज पासवान जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर रेस का चैंपियन बना। सीनियर बालक वर्ग 100 मी का रेस मिथुन विश्वास ने जीता। 200 मीटर बालक सीनियर वर्ग में आदित्य कुमार विश्वकर्मा और जूनियर वर्ग में सतीश ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 100 मी जूनियर बालिका रेस वर्षा सिंह और 200 मी जूनियर बालिका रेस प्रियंका ने जीता। कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में तीन मुकाबले जीतकर राज यादव ब्लॉक चैंपियन बने। 45 किलो भार वर्ग में अमरजीत, 48 किलो भार वर्ग में रंजीत, 51 किलो में पवन, 55 किलो में विकास, 57 किलो में दुर्गेश, 52 किलो में अमन यादव, 61 किलो में शनि, 65 किलो में राज गौड़, 70 किलो में शिवम यादव और 74 किलो भार वर्ग में रामध्यान ने खिताबी मुकाबला जीत लिया। कबड्डी में बर्दगोनिया की लड़कियों की टीम चैंपियन रही। विधायक ने टीम स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल में बेटियां राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं। अभी हाल में भारत महिला क्रिकेट का विश्व विजेता बना है। देश में खेल का माहौल बनने से चैंपियन खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। इस अेवसर पर एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ हरिराम यादव, बीडीओ एजाज अहमद, बीईओ राजकिशोर सिंह, युवा कल्याण अधिकारी नीरज मिश्रा और देवानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें