देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र में लड़की की मौत मामले में कोर्ट ने गौरी बाजार एसओ से रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट नहीं देने पर सोमवार को कोर्ट ने एसओ के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने न्यायालय में शिकायत की थी कि उसकी बेटी अपने ननिहाल में गई थी, जहां उसके साथ एक महिला ने मारपीट की। लड़की ने घरवालों को बताया था कि उस महिला के बेटे ने उसके साथ गलत हरकत की और उसका वीडियो बना लिया।
बाद में वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। घटना से आहत होकर लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में न्यायालय ने गौरी बाजार एसओ से रिपोर्ट मांगी थी लेकिन सुनवाई के दौरान कोर्ट में एसओ ने रिपोर्ट पेश नहीं की। इस पर अपर जिला न्यायालय ने नोटिस जारी किया है।