फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवां मीरछापर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवां मीरछापर की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

देसही देवरिया। पिपरा मदन गोपाल चौराहे पर चल रही मां अंबे क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में पिपरा मदन गोपाल को हराकर बरवां मीरछापर ने खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पिपरा मदन गोपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पिपरा मदन गोपाल ने निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 138 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रंजीत विश्वकर्मा ने शानदार 51 रन, और अभय यादव ने 26 रन बनाए। बरवां मीरछापर के कयूम ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरवां मीरछापर टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर के दूसरी ही गेंद पर पिपरा मदन गोपाल को पहली सफलता मिल गई। मगर सूरज ने संभलकर खेलते हुए 33 रन बनाए। बेहद रोमांचक फाइनल मैच में खराब गेंदबाजी का खामियाजा पिपरा मदन गोपाल को भुगतना पड़ा। आखिरी ओवर के पहले गेंद पर दर्शनीय शॉट लगाकर बरवां मीरछापर ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। ऑलराउंडर रंजीत विश्वकर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किया। रंजीत को भी दो विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच रंजीत विश्वकर्मा एवं मैन ऑफ द सीरीज गोठा रसूलपुर टीम के लोकेश रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। विजेता और उपविजेता को उन्होंने पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान मुमताज खां, अश्वनी मिश्र, अभय यादव, विश्वनाथ सिंह, अंजेश गोंड़, उपेंद्र, धीरज बरनवाल, हसनैन, अरविंद यादव, कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भटनी को पराजित कर लार पहुंची फाइनल में
बरहज। एसके इंटर कालेज खेल के मैदान में बाबा राघवदास अंर्तराज्यीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। खेले गए पहले सेमी फाइनल मैच में लार की टीम ने भटनी को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाया। जबकि लीग मैच में पथरदेवा ने बलिया को 4-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य अतिथि बसपा जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार और भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दोनों मैचों का शुभारंभ कराया। सेमीफाइनल मैच के पहले हाफ में लार और भटनी के खिलाड़ी एक-दूसरे पर दबाव बनाते रहे। जबकि दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में लार के जर्सी नंबर 32 गोलू ने गोल दागकर टीम को जीत दिलाया। दूसरे मैच में पथरदेवा के जर्सी नंबर नौ चंद्रशेखर ने पहले हाफ के शुरुआती दौर में गोल कर बढ़त दिलाया। 15वें मिनट में जर्सी नंबर 15 विकास और नौ चंद्रशेखर नंबर ने एक-एक गोल दागा। दूसरे हाफ में बलिया की टीम ने अक्रामक रुख अपनाया। बलिया के जर्सी नंबर सात गोलू ने एक गोल दागकर बढ़त का अंतर कम किया। लेकिन आखिरी दौर में पथरदेवा के जर्सी नंबर 17 जोहिल साहनी ने गोल किया। मैन आफ द मैच लार के गोलू और पथरदेवा के चंद्रशेखर को घोषित किया गया। मैच केनिर्णायक मकसूद आलम, कमेंटेटर अरुण सिंह, डॉ.अमरेश सिंह, श्रीधर पांडेय रहे। इस दौरान मोहित मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, रमेश विश्वकर्मा, अशोक मद्धेशिया, विनय मिश्र, लकी गुप्ता, सुजन मद्धेशिया, भोलू, मोनू, वासु, राकेश मद्धेशिया, शिवहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें