भटनी/देवरिया। नूनखार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत और मौसम खराब के चलते ट्रेनों के समय-सारणी पर असर पड़ा है। ट्रेनों के देरी से रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। लोग पूछताछ केंद्र पर पूरे दिन ट्रेन के बारे में जानकारी लेते देखे गए। वहीं बुधवार को भी ब्लॉक लिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार रेलकर्मी मंगलवार की शाम से ही योजना बनाते देखे गए।
नूनखार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के मरम्मत कार्य 28 दिसंबर तक होने है। इसके लिए एक दिन अंतराल के बाद रेल प्रशासन ब्लॉक लेकर कार्य को पूरा करने में जुटा है। इसके चलते अधिकांश ट्रेन देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रही है। इसी क्रम में मंगलवार को बरौनी- नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस सात घंटे, गोदान एक्सप्रेस एक घंटे, अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे, कृषक एक्सप्रेस 35 मिनट, बाघ एक्सप्रेस आधा घंटा, मौर्य एक्सप्रेस एक घंटा, काशी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से भटनी व देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अधिकतर ट्रेनें अपने गंतव्य को देरी से पहुंच रही हैं। हालांकि मंगलवार को को रेलवे ने कोई ब्लॉक नहीं लिया था। फिर भी मरम्मत कार्य के कारण भटनी से अहिल्यापुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार 20 किमी प्रति /घंटा ही रह रही है। इसके कारण इस रूट की दरभंगा- नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, गोरखपुर -वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस आदि ट्रेनें विलंब से चलीं। इसके वजह से रेलवे स्टेशनों पर लोग परेशान रहे। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि नूनखार में कार्य और मौसम खराबी के चलते ट्रेन लेट से पहुंच रही है।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल