रामलक्षन। क्षेत्र के बेलकुंडा गांव के रहने वाले एक युवक की दुबई में मौत हो गई। वह छह माह पहले विदेश में रह रहे अपने सगे भाईयों के पास कमाने गया था। एक महीना पहले तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव रामचंद्र निषाद के छह बेटों में सबसे छोटा बेटा जुगेश निषाद छह महीने पहले बेहतर रोजी रोटी की तलाश में दुबई गया था। जहां वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दुबई में ही पहले से उसके तीन सगे बड़े भाई दिनेश, ओमप्रकाश और राधेश्याम भी रहते है। घर वालों के अनुसार उसकी तबीयत खराब होने पर भाई सब इलाज कराने में लगे रहे, लेकिन 14 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल