फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पानी की टंकी पर चढ़ा बाराबंकी का मजदूर

Tue, 04 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार (देवरिया)। स्थानीय गांव स्थित पानी की टंकी पर सोमवार की शाम बाराबंकी निवासी मजदूर नन्हें (44) चढ़ गया। इसकी जानकारी होने पर अगल-बगल के लोग जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतरवाया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि उमस भरी गर्मी से बचने के लिए हवा खाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था।
शाम करीब छह बजे बाराबंकी निवासी नन्हें कपरवार चौराहा स्थित रामजानकी मार्ग से सटे पानी की टंकी पर चढ़ गया। जिसे देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोग शोर मचाने लगे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
लोगों का कहना है कि पुलिस के सख्ती पर वह नीचे उतरा। बताया जा रहा है कि वह ठेकेदार के साथ बाराबंकी से मजदूरी करने आया हुआ है। चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारयण द्विवेदी ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें