फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रास्ते के विवाद में बरातियों को पीटा

Mon, 18 May 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में रविवार की रात द्वारपूजा के लिए जा रही बरात को कुछ लोगों ने रोक लिया। रास्ते के विवाद को लेकर बरातियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

रास्ता रोकने वालों ने छह बरातियों की पिटाई कर दी। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बेलवा गांव निवासी शिवशंकर प्रसाद के पुत्र की बरात डेहरी गांव निवासी पन्नेलाल प्रसाद के यहां जा रही थी। रात करीब नौ बजे बरात डेहरी गांव में पहुंची थी कि रास्ते से गुजरने को लेकर कुछ लोगाें ने बरातियों को रोक दिया। इसको लेकर कहासुनी होने लगी। लाठी-डंडा लिए लोगों ने बरातियों पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में बेलवा गांव निवासी शैलेंद्र, करन, रवि, राहुल, राज और राजकिशोर घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसआई महेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें