फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज बार काउंसिल का हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच हुआ बरहज बार काउंसिल का चुनाव
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। इलाहाबाद बार काउंसिल के निर्देश पर गहमागहमी के बीच दोबारा तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। जिसमें चंद्रभूषण यादव अध्यक्ष और महामंत्री पद पर लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित निर्विरोध चुने गए। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
बुधवार को बार काउंसिल इलाहाबाद अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय के निर्देश और एल्डर्स कमेटी के रामलाल यादव, शिवदयाल सिंह, विमलेश कुमार यादव, सुरेंद्र दीक्षित, राजकिशोर के नेतृत्व में चुनाव की कार्रवाई शुरू हुई। करीब दो बजे तक चले मतदान में कुल 55 वोट पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभूषण को 31,
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेन्द्र प्रताप सिंह को 23 वोट मिले, जबकि एक मत अवैध घोषित हो गया। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर 2019 के चुनाव में किन्हीं विसंगतियों के कारण दोबारा चुनाव कराया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कमला यादव, अवनींद्र मिश्र, राकेश कुमार, वीरेंद्र यादव, सत्यप्रकाश मालवीय, खुर्शीद आलम, शुभम सिंह, रामायण तिवारी, तारकेश्वर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें