रुद्रपुर तहसील में शपथ लेते बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सिविल कोर्ट के अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फणींद्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष बालेंदु पांडेय, महामंत्री विश्वविजय मल्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बलवंत कुमार, कनिष्ठ मंत्री सुरेश यादव और कोषाध्यक्ष विकास त्रिपाठी को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में गोरखपुर की मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि देश में न्यायपालिका से लोगों की उम्मीदें बंधी है। न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बार और बेंच के बीच सामंजस्य ठीक रहने से गरीबों को त्वरित न्याय मिलता है और तहसील का सौहार्द भी बना रहता है। पूर्व सांसद सुभावती पासवान ने कहा कि वर्तमान में कई मुकदमों में न्यायसंगत पैरवी कर वकीलों ने सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका अदा की है।
ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी ने कहा कि गरीब, मजलूम की आवाज बनना ही वकालत के सही मायने है। बेंच और बार न्याय के दोनों हिस्से है। समारोह में एसडीएम घनश्याम, सीओ एनके सिंह, तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद, मोहन उपाध्याय, ब्रज बिहारी पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, सत्यनरायण पांडेय, राजेश त्रिपाठी, सुधांशु मौलि ओझा, परशुराम मिश्र, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।