फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश बैंकों में बंद मिले सीसी टीवी कैमरे

Tue, 02 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर बैंकों में लगे सीसी टीवी कैमरे और सायरन की जांच की गई। इस दौरान अधिकांश बैंकों के सीसी टीवी कैमरे बंद मिले। इसके अलावा बैंकों के आसपास मौजूद संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी भी लिया गया। पुलिस के इस अभियान से लोगों में कुछ देर तक हलचल रही।
विज्ञापन



साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए एसपी प्रभाकर चौधरी ने पहल शुरू कर दी है। सोमवार को 12 बजे से 3 बजे तक सलेमपुर इंस्पेक्टर डीपी सिंह, लार एसओ विनोद यादव, खुखुन्दू, और भटनी एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बैंकों में सघन चेकिंग किया।

पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैंकों में लगे सीसी टीवी कैमरा, इमरजेंसी सायरन और बैंकों के अंदर व बाहर मौजूद संदिग्ध लोगों की जांच किया। पुलिस की बातों पर गौर करे तो सलेमपुर और लार के अधिकांश बैंकों में लगे सीसी टीवी कैमरा बंद मिले, जबकि इमरजेंसी सायरन सभी बैंकों के सही मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने मुख्य चौक चौराहों पर भी वाहनों की तलाशी ली। यह अभियान पूरे जिले में तीन घंटे तक चलाया गया। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि अधिकांश बैंकों में लगे सीसी टीवी कैमरा बंद थे। उसे अविलंब ठीक करने के लिए बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें