फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर ग्रामीणों को बना दिया बैंक का कर्जदार

Sun, 11 Mar 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
जालसाजी कर बैंक से रकम निकालने वाले के खिलाफ लोगों ने थाने में दी तहरीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पेंशन दिलाने के बहाने एक जालसाज ने कई ग्रामीणों से बैंक के लोन फार्म पर हस्ताक्षर करा लिया। बैंककर्मियों की मिली भगत से ग्रामीणों को कर्जदार बना दिया। जब बैंक ने कर्ज वसूली का नोटिस भेजा तो ग्रामीणों को कर्जदार होने की जानकारी हुई। कर्जदार बने ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर जालसाज के खिलाफ तहरीर दी। थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के गरीब तबके के लोगों को झांसा देकर बैंक का कर्जदार बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी जालसाज ने रुस्तमपुर निवासी इसरावती देवी पत्नी परशुराम से पेंशन दिलवाने का बहाना बना कर अगूंठा लगवा लिया। नोटिस मिलने के बाद इसरावती रविवार सुबह जालसाज के घर पहुंची और कर्ज निकालने की बात पूछी। आरोप है कि पूछताछ करने पहुंची महिला को जालसाज ने परिवारीजनों के साथ मिल कर पिटाई कर दी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने पर रोक लिया।
विज्ञापन

जालसाज के थाने पर बिठाए जाने की जानकारी मिलते ही विशुनपुर भरत राय गांव की ज्योतिराम प्रसाद, सुनीता देवी, पोखरभिंडा की फूलवासी देवी, मदिरापाली के रमेश प्रसाद, महेंद्र, सुरेश, मुनेशरी, सुगंधी, भृगुनाथ, सोनमती, सुनैना, इंद्रावती व माया देवी रामपुर कारखाना पहुंचे। पीड़ितों ने प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव को जालसाज के खिलाफ झांसा देकर बैंक के लोन फार्म पर हस्ताक्षर करा कर्जदार बनाने की तहरीर दी। पीड़ितो का कहना है कि आरोपी ने बैंककर्मियों की मिलीभगत से 10000 से लेकर 20000 तक रुपये निकाल लिए। बैंक ने वसूली के लिए नोटिस भेजा तो पीड़ितों को खुद के पूर्वांचल बैंक का कर्जदार बन जाने की जानकारी हुई। इस संबंध में पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक रामनिवास सिंह का कहना है कि बिना बैंक में आकर हस्ताक्षर करने और फोटो देने के किसी भी प्रकार का लोन स्वीकृति नहीं हो सकता। वैसे भी यह मामला पुराना है। इस संबंध में इस्पेक्टर राय साहब यादव ने कहा कि एक व्यक्ति के खिलाफ कई लोगों ने जालसाजी का तहरीर दी है। छानबीन कर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें