फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरदेवा में 33 जोड़ों ने रचाई शादी

Sun, 11 Mar 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में हुई दृष्टबाधित युवती की शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 33 जोड़ों ने की शादी कराई गई। हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए तो आठ मुस्लिम जोड़ों को मौलवियों ने निकाह पढ़ाया। सभी को विदाई में दी जाने वाली सामग्री मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर बैंडबाजे और नाचगाने के बीच कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सभी बरातियों और दूल्हों का स्वागत कर द्वारपूजा की रश्म पूरा की। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आरंभ की गई। यह एक अलग तरह की योजना है। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा की सबसे बड़ी मिशाल है कि एक ही जगह मंत्रोचार और निकाह पढ़ाये जा रहे हैं। बिजली पानी सड़क किसानों के कर्जे, गन्ने का भुगतान, धान-गेंहू की खरीद किसानों के लिए नई योजनाओं पर सरकार ने गंभीरता से काम किया। सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी राजेश त्यागी ने इस योजना के बारे में बताया कि जिले का लक्ष्य 475 जोड़ों में से183 जोड़ों की शादी हो गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, संजय सिंह, एनके तिवारी, मुरारी मोहन शाही, जुगुल तिवारी, गिरजा त्रिपाठी, बेनीमाधव शुक्ल, योगेंद्र तिवारी, सोनू वर्मा, इरशाद, फतेह, सत्या और कई संगठनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें