फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे बैंककर्मी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर बैंककर्मियो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे बैंककर्मी
विज्ञापन

देवरिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सरकारी बैंकों के कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। जिले में करीब 200 शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंकिंग कामकाज के लिए आए ग्राहकों को शाखाओं के गेट से ही वापस लौटना पड़ा। उधर बैंक कर्मियों ने शहर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में एवं केंद्र सरकार की नीतियों तथा वित्त मंत्री के विरोध में नारेबाजी की।
दोपहर 12 बजे यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष आरएन राय की अध्यक्षता में सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी रेलवे स्टेशन रोड स्थित पीएनबी मुख्य शाखा पर इकट्ठे हुए। उसके बाद बैंककर्मी नारेबाजी करते हुए मालवीय रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। वापस पीएनबी मुख्य शाखा पर आकर सभा की। जिला मंत्री डीके गुप्ता ने कहा कि जब तक सरकार बैंकिंग विधेयक को वापस नहीं लेती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। बैंकों में निजीकरण के विरोध में सरकार के वर्तमान रुख के चलते दो दिवसीय हड़ताल तय थी। उन्होंने बताया कि हड़ताल के चलते जिले में 100 करोड़ के आसपास का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी पीएनबी मुख्य शाखा के सामने सभा कर सरकार के विरोध में नारेबाजी होगी। सभा को सुुजीत चतुर्वेदी, रैश्री, आरएन त्रिपाठी, सौरभ, अरविंद सिंह, तेज बहादुर, शिवानंद, शैली, आरआर झा, प्रकाश चंद, राहुल, मुरलीधर, अनिल, जैनेंद्र, अभिषेक यादव, साहिल, सुमन, रमेंद्र, विजय, गिरजेश, त्रिपुरेश, पवन, मनीष, श्यामबदन, सत्येंद्र, राममिलन, संजय, केके यादव, एमएनएन त्रिपाठी, सूरज रावत, विनोद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें