फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 700 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंक के कर्मचारी।
विज्ञापन
देवरिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल रही। इसमें जिले के बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस समेत अन्य मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया और शहर में पैदल मार्च निकाला। संगठन का दावा है कि हड़ताल से जिले में करीब 700 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने सरकार की नीतियों का विरोध किया। कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस और पीएलआई आदि में भेदभाव का मुद्दा उठाया। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दिन का वेतन स्वेच्छा से कटवाया। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें भारत सरकार की ओर से नहीं मानी गईं तो 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार हड़ताल की जाएगी। सभा का नेतृत्व यूपीबीईयू के जिला सचिव रैश्री प्रसाद ने किया। प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के संगठनों से शिवानंद त्रिपाठी, जावेद असलम लारी, नवीन कुमार उपाध्याय, धनंजय सिंह, गिरिजेश श्रीवास्तव, आरती मिश्रा, शिवानी मिश्रा, मनोज सुमन, राधारमण राय आदि रहे।
उधर, एसबीआई राघवनगर मुख्य शाखा परिसर में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। संगठन ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है। एसबीआईएसए के क्षेत्रीय सचिव राम अशीष यादव ने कहा कि बैंककर्मियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। आरोप लगाया कि कई वर्षों से मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में अमरनाथ यादव, वेद प्रकाश मिश्र, विवेक आनंद, मनीष, राकेश मिश्र, घनश्याम यादव, राजीव यादव, अपराजिता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें