पीएनबी स्टेशन रोड के सामने प्रदर्शन करते बैंककर्मी
देवरिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने शाम को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
वे बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान जिले के विभिन्न बैंकों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को बुलंद किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से पांच दिवस बैंकिंग कार् यदिवस लागू करने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
इस दौरान यूपी बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के जिला मंत्री रैत्री प्रसाद, धनंजय सिंह, शिवानंद त्रिपाठी, मो. जिशान, सत्येंद्र यादव, साहिल, जावेद असलम लारी, नवनीत कुमार उपाध्याय आदि माैजूद रहे।