फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केले की खेती को मिलेगा बढ़ावा’

Sun, 21 May 2017 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बीएसएफ जवान स्व. अनिल कुमार के परिजन कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के घर पहुंच मांगपत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अवैध स्लाटर हाउस बंद होने से पशुओं के कटान पर नियंत्रण है। अधिकारियों की कार्य संस्कृति बदल गई है। खेती-बारी की चिंता से मुक्त होकर किसान काम करें।
विज्ञापन


पीएम फसली बीमा योजना से किसानों को लाभ मिलेगा। वह रविवार को शहर के राघवनगर स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दावा किया कि दो महीने के कार्यकाल में मूलभूत जरूरतों के मसले पर जनता को राहत मिली है। कृषि विभाग की योजनाएं ऑनलाइन है। इस वर्ष के अंत तक सभी किसानों का पंजीयन करा   लिया जाएगा।

सिंचाई के जल स्तर में कमी पर विभाग ने तालाब की खुदाई योजना लांच की है। तालाब खुदवाने वाले किसानों को 50-50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शर्तों में संशोधन हो रहा है।
विज्ञापन


जिले में बीमा कंपनियों के कार्यालय खुलेंगे इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय पर एजेंट की तैनाती करनी है। गैर कृषि वाले पांच प्रतिशत किसानों को बीमा के दायरे में जोड़ना होगा। गेहूं और आलू की खरीद में रिकॉर्ड कायम किया है। बीजों की पर्याप्त उपलब्धता से बीज खरीदने में परेशानी से निजात मिल जाएगी। परंपरागत कृषि के लिए जैविक खेती और जैविक खाद पर जोर है। वर्मी कल्चर को प्रोत्साहित की जाएगी। केले की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

शाही से मिले बीएसएफ  जवान के घरवाले
देवरिया। बीएसएफ के जवान अनिल उपाध्याय के परिवारवालों ने रविवार को कृषि मंत्री  सूर्यप्रताप शाही से मुलाकात की। उनके समक्ष परिवार के हालात को बयां की। कहा कि हम लोगों का संदेश सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दें। ताकि परिवार की भलाई हो सके।  अड़िला निवासी अनिल उपाध्याय जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे।

प्रमोशन के लिए 13 मई को दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब गई। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद 14 मई को अंतिम संस्कार हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तवज्जो नहीं मिलने पर जवान अनिल उपाध्याय के परिवार के लोग कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही के आवास में पहुुंचें। घरवालों ने कहा, बेटियां हैं उनकी शादी हो जाएं। यह कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें