फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएएमएस के छात्र की अमरोहा में हादसे में मौत

Thu, 07 May 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। जंगल बेलवा गांव के बीएएमएस के छात्र की अमरोहा में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के अजीत सिंह (25) आगरा के एक काॅलेज में बीएएमएस के छात्र थे। जुलाई में अंतिम वर्ष में नामांकन कराना था। अजीत जिले के ही पथरदेवा के नेरुआरी गांव के रहने वाले साथी राहुल सिंह के साथ बाइक से किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गए थे। बुधवार को आगरा अपने रूम पर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे अमरोहा के पास मुख्य मार्ग पर इनकी बाइक सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अमरोहा जिला अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टरों ने वहां मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे राहुल बच गए, उन्हें मामूली चोट आई। अजीत दो भाइयों में बड़े थे। मौत से पिता सत्राजीत सिंह, माता गीता देवी, छोटे भाई धीरज सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें