बरहज। नगर के एसके इंटर कालेज खेल मैदान में इंडियन डायवर्सिटी के तत्वाधान में मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को बलियां और पडरौना के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काफी जोर आजमाइश किया। लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। पेनाल्टी शूट के जरिये बलियां ने पडरौना को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा और विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहले हाफ के 25वें मिनट में पडरौना के जर्सी नंबर 10 अनस ने एक गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाया। जबकि कुछ ही अंतराल में बलियां के जर्सी नंबर 14 राहुल ने गोल दाग कर मैच बराबरी पर ला दिया। आखिरी क्षण तक दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर अक्रामक रहे। जिससे मैच बराबरी पर छूटा। निर्णय के लिए दोनों टीमों को पांच-पांच शॉट मारने के लिए दिया गया। जिसमें बलियां की टीम विजयी रही। मौके पर मैच के रेफरी मकसूद आलम, स्कोरर रामाश्रय यादव, दीनानाथ यादव, कमेंटेटर अरुण सिंह, श्रीधर पांडेय रहे। मौके पर पंकज सिंह, रिंकू सिंह, मैनेजर तिवारी, अमरेंद्र सिंह, अमित सिंह, शुभम निषाद, सचिन सिंह, आशीष सिंह, पंकज सिंह, राजू बाबा, लकी, राजेश, दिलीप, राकेश, रमेश वासु आदि मौजूद रहे।